फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fury march was taken out with black flags and upside-down brooms

Yamuna Nagar News: काले झंडे और उल्टे झाड़ू लेकर निकाला रोष मार्च

Thu, 21 Aug 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Aug 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
A fury march was taken out with black flags and upside-down brooms
काले झंडे व उल्टे झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन करते संगठनों के कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। लंबित मांगों के रोष में नगर निगम व दमकल कर्मियों ने हाथों में काले झंडे व उल्टे झाडू़ लेकर रेलवे रोड पर रोष मार्च निकाला। साथ ही नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई यमुनानगर शाखा के प्रधान पपला ने की और संचालन दमकल शाखा से सचिव रिंकू कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान महिपाल सोदे, नगर पालिका शाखा के मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली, शाखा उपप्रधान बलदीप तुम्बी, अग्निशमन शाखा प्रधान विरेंद्र धीमान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र पाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ प्रतिनिधिमंडल की सरकार से कई दौर की वार्ता हुई, पर सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की बजाए कर्मचारी विरोधी पत्र जारी कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। संघ की ओर से सरकार को चेतावनी दी गई है कि जल्द सफाई कर्मियों व दमकल कर्मियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। हरियाणा में दस व 11 सितंबर को सभी विधायकों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद 26 सितंबर को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। सरकार ने इसके बाद भी मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया तो 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास पर प्रदर्शन करेंगे। वहां से संघ हड़ताल जैसा फैसला लेने पर मजबूर होगा। मौके पर अग्निशमन से विक्रम सिंह, विक्की वालिया नगर पालिका से सोरन, श्याम लाल, सुरेश, जनकराज, सुनील, मोहन लाल, अनिता, अंजू, नीरू, कांता, जीतो, कमलेश, हरियाणा रोडवेज से राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
ये हैं मांगें-
सफाई कर्मियों की पक्की भर्ती के लिए बनाई कमेटी में संशोधन कर निगम व पालिका परिषद के आयुक्त को अध्यक्ष बनने की मंजूरी दी जाए। अनुबंध, पार्ट टाइम, हरियाणा कौशल रोजगार निगम व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को पक्का करने की पॉलिसी बने। दमकल कर्मियों की चार अप्रैल को मंत्री से हुई बैठक में मानी गई मांगों को लागू किया जाए। मुख्यमंत्री का सफाई कर्मियों को 27000 रुपये वेतन देने का वादा पूरा हो। -
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------



इनसर्ट-
जगाधरी में भी कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग-
जगाधरी। नगर निगम जगाधरी कार्यालय के बाहर नगर पालिका कर्मचारी संघ (सर्व कर्मचारी संघ) से जुड़े जगाधरी शाखा के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इसमें अगुवाई करते हुए प्रधान मुकेश कुमार, उपप्रधान श्रीचंद, पूर्व प्रधान विक्की पारचा व सचिव प्रिंस ने कर्मचारियों से कहा कि संघ व सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, पर सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं कर रही। इससे कर्मचारियों में रोष है। मौके पर सोनू शर्मा, राजन, संयम, संजीव गोयल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed