फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fraud of Rs 68.23 lakh was committed in the name of facilitating online trading

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन व्यापार कराने के नाम पर 68.23 लाख रुपये की ठगी

Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 68.23 lakh was committed in the name of facilitating online trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑनलाइन बिजनेस और मर्चेंट अकाउंट में सामान खरीदने व बेचने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर थर्मल प्लांट कॉलोनी पांसरा निवासी प्रदीप कुमार सेठी से 68.23 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप मोहाली के एसएएस नगर के शमशेर सिंह व प्रज्ञा पुरी पर लगा है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी।
शिकायत में प्रदीप कुमार सेठी ने बताया कि वह थर्मल पावर प्लांट में नौकरी करता है और थर्मल प्लांट कॉलोनी में रहता है। गत 29 जुलाई को उसके ट्विटर पर एक मैसेज आया। जब उसने उसे मैसेज पर रिप्लाई दिया तो एक महिला उससे बात करने लगी। महिला ने अपना नाम प्रज्ञा पुरी बताया। महिला ने इसके बाद उसे मोबाइल पर बात करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला ने उसे बताया कि वह ऑनलाइन बिजनेस करती है। वह मर्चेंट अकाउंट में सामान खरीदते व बेचते हैं। जिस पर उन्होंने अच्छा प्रॉफिट हो जाता है। प्रज्ञा पुरी ने उसे बताया कि अगर वह यह बिजनेस करने में इंटरेस्टेड है तो वह इसको ज्वाइन कर सकता है। एक दिन आरोपी प्रज्ञा पुरी ने उसके पास एक लिंक भेजा। आरोपी ने उसे लिंक पर क्लिक कर उसे ज्वाइन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपी की बातों में आकर लिंक पर क्लिक करके उसे ज्वाइन कर लिया। इसके बाद उसने अपने साथी शमशेर सिंह से उसकी बात करवाई। आरोपियों ने उसे ऑनलाइन बिजनेस तथा मर्चेंट अकाउंट में सामान खरीदने व बेचने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर उसे अपने अकाउंट में 68.23 लाख रुपये अलग-अलग तारीख में जमा करवा लिए।

इसके बाद उसे आरोपियों ने न तो फायदे के पैसे दिए और न ही उससे बात की। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed