फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A drain will be built on the old Radaur Road for Rs 70 lakh.

Yamuna Nagar News: पुराने रादौर रोड पर 70 लाख से बनेगा नाला

Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A drain will be built on the old Radaur Road for Rs 70 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर पुराना रादौर रोड तक जल्द ही नए नाले का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक से फ्लाईओवर तक नाला बनाने की योजना तैयार की गई है, जिस पर करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लंबे समय से इस क्षेत्र में पानी की उचित निकासी न होने के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।
पुराना रादौर रोड शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां करियाना की बड़ी संख्या में दुकानें स्थित हैं। इन्हीं दुकानों से जिलेभर में राशन और जरूरी सामान की सप्लाई की जाती है। दिनभर इस सड़क पर ग्राहकों, लोडिंग, अनलोडिंग वाहनों और आम यातायात के कारण भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बारिश के दिनों में पानी भरने से हालात और भी खराब हो जाते हैं। फिलहाल सड़क के दोनों ओर नाले तो मौजूद हैं, लेकिन ये नाले शहर के बसने के शुरुआती दौर में बनाए गए थे, जिनकी चौड़ाई बेहद कम है। समय के साथ शहर की आबादी और बाजार का विस्तार हुआ, लेकिन नालों की क्षमता में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। नतीजतन, नालों का ज्यादातर पानी सीवरेज लाइन में डाला जा रहा है, जिससे सीवरेज पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और ओवरफ्लो की समस्या भी सामने आती रहती है। नए नाले के निर्माण से पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। इससे बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव नहीं होगा और दुकानों में पानी घुसने की समस्या से भी राहत मिलेगी। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। नया नाला बनने से न केवल व्यापार सुचारू रूप से चलेगा, बल्कि ग्राहकों को भी आने-जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि नाले के निर्माण के दौरान सड़क से अतिक्रमण भी हटाया जाए।
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण पहले ही यातायात प्रभावित रहता है। यदि नाला बनने के साथ सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाता है, तो जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed