फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A case was also filed against 11 people from the other side.

Yamuna Nagar News: दूसरे पक्ष के 11 लोगों पर भी मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A case was also filed against 11 people from the other side.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव कैल में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के पांच दिन बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के 11 लोग नामजद किए हैं। इन पर अन्य पक्ष के दो चचेरे भाइयों की पिटाई के आरोप हैं। इससे पहले एक पक्ष के भी 26 लोग विभिन्न धाराओं में नामजद किए गए थे। दोनों पक्षों पर अलग-अलग आरोप में मुकदमे दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैल गांव के स्वर्ण लाल का कहना कि यह जमीन उनकी है, वहीं गांव चरण सिंह द्वारा जमीन को गोगा मेडी मंदिर व पंचायत की फिरनी की जगह बताया जा रहा है। इसी पर दोनों पक्षों में 10 अक्तूबर को झड़प हुई और लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट हुई। अब शिकायत में स्वर्णलाल ने बताया कि कोर्ट से फैसला आने पर दस अक्तूबर को निर्माण कार्य करवा रहे थे, तब चरण सिंह व अन्य लोगों ने उनके बेटे नवीन व भतीजे दिवाकर पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

स्वर्णलाल की शिकायत पर चरण सिंह सहित मोंटी, जय सिंह, सोहनलाल, जसवीर सिंह, अभय, रवि, राहुल, अमरपाल व प्रिंस को नामजद कर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने गांव के जयदीप सिंह की शिकायत पर स्वर्ण लाल सहित 26 लोगों को विभिन्न धाराओं में नामजद किया। जयदीप की शिकायत में आरोप था कि गांव के गोगा मेडी मंदिर व पंचायत की फिरनी की जगह को स्वर्ण लाल का परिवार अपनी बता रहा है। मामला कोर्ट में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने इन लोगों को खसरा नंबर-144 में मकान बनाने का आदेश दिया, पर यह लोग गांव की फिरनी पर कब्जा कर लेंटर डालने का प्रयास करने लगे। इस बारे में पंचायत हुई व पुलिस को शिकायत दी। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, पर उससे पहले ही 10 अक्तूबर को उनके (जयदीप सिंह) ऊपर स्वर्ण लाल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। बचाव में परिवार के लोगों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed