फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A car rammed into a trolley from behind, killing a young man and a woman

Yamuna Nagar News: ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, युवक और युवती की मौत

Sun, 02 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
A car rammed into a trolley from behind, killing a young man and a woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर/जगाधरी। अंबाला रोड पर कैल गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार आगे चल रही राखी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसा इतना तेज था कि आधी कार ट्रॉली के नीचे घुस गई। इससे कार ट्रॉली में फंस गई। पीछे से आ रहे अन्य कार चालक व ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कैंप की जसवंत कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय साहिल व पंजाब के मानसा निवासी 23 वर्षीय सुमनप्रीत उर्फ सोनू के रूप में हुई। साहिल सागर प्लाईवुड फैक्ट्री में मुंशी की नौकरी करता था। वहीं सुमनप्रीत चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में एमसीए में पढ़ती थी। हादसे के समय साहिल उसे छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शी खेड़ा फार्म गांव निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छप्पर में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात को वह अपनी अल्टो कार में सफायर होटल के नजदीक मोबाइल लेने के लिए आया था। रात करीब 12 बजे मोबाइल लेकर वह वापस घर जा रहा था। जब वह अंबाला रोड पर रक्षक विहार नाके के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से होंडा सिटी कार ने उसे ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी उसी कार के पीछे चलता रहा। अंबाला रोड पर कैल स्थित यमुना गैस्सीज कंपनी के नजदीक उसके देखते ही देखते कार आगे चल रही राखी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा टकराई। आधी कार ट्रॉली के नीचे घुस गई। उसने अपनी कार साइड में रोकी। उसने देखा कि कार बुरी तरह से ट्रॉली में पीछे से फंसी हुई थी। तभी ट्रैक्टर चालक भी वहां पहुंचा। उसने ट्रैक्टर चालक की मदद से ट्रॉली को आगे सरकाया। इसके बाद अन्य राहगीर भी वहां पहुंच गए।
बड़ी मुश्किल से कार को ट्रॉली के नीचे से निकाला गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार की अगली सीट पर एक युवक व युवती अचेत हालत में फंसे हुए पड़े थे। कार की खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल व कार नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त की। इसके बाद दोनों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। जसवंत कॉलोनी निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि उसका भाई साहिल सागर प्लाईवुड फैक्ट्री में बतौर मुंशी नौकरी करता था। शुक्रवार को उसकी दोस्त मानसा निवासी सुमनप्रीत अपनी सहेली के पास आई थी। उसका भाई साहिल सुमनप्रीत को मानसा छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह अंबाला रोड पर यमुना गैसिज के सामने पहुंचे तो हादसा हो गया।
ट्रैक्टर ट्राली में नहीं लगा था रिफ्लेक्टर टेप
सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में प्रत्यक्षदर्शी खेड़ा फार्म गांव निवासी हरीश के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राॅली पर कोई भी रिफ्लेक्टर व रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगा था।कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्राली में घुसा हुआ था। आगे से खिड़की उखाड़कर कार सवार युवक व युवती को निकाला गया और दोनों को अस्पताल में भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


हादसे की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में लाया गया। दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मामले में खेड़ा फार्म निवासी हरीश की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज किया गया है। - अनंत राम, थाना प्रभारी सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed