फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A 100-day special campaign will be run to eradicate TB

Yamuna Nagar News: टीबी उन्मूलन के लिए चलेगा सौ दिन का विशेष अभियान

Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A 100-day special campaign will be run to eradicate TB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य टीबी की पहचान, निदान और उपचार को सुनिश्चित करना और समुदाय में जागरूकता लाना है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से सर्वे किए जाएगा।
अभियान शुरु करने किए सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने टीबी उन्मूलन अभियान के नोडल ऑफिसर का डॉ. अनूप गोयल के साथ बैठक की। अभियान में आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की पहचान की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर तुरंत जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं संदिग्ध मरीज मिलेंगे उनके सैंपल की जांच सीबी नॉट मशीन से होगी ताकि जल्द रिपोर्ट आने से उपचार भी शीघ्र शुरू हो सके।
विज्ञापन

जिले को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मी व टीबी चैंपियन घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेंगे। इसके साथ जिन मरीजों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें उपचार के लिए परामर्श भी दिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग ने मरीजों की जांच में तेजी के लिए सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। यदि सैंपल ज्यादा हो जाते हैं तो उन्हें जांच के लिए अंबाला भेजा जाएगा ताकि मरीजों के उपचार में किसी तरह की देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत टीबी के लक्षणों और प्रारंभिक निदान के महत्व के बारे में जागरूकता लाने और टीबी से जुड़ी जानकारी समुदाय तक पहुंचाने और इससे संबंधित भ्रांतियां दूर करने पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही टीबी पर खुलकर चर्चा को सामान्य बनाने, भेदभाव खत्म करने, कमजोर और जोखिम ग्रस्त समुदायों को टीबी स्क्रीनिंग और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा।
इस साल स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की स्क्रीनिंग करने के लिए 887264 लोगों का सर्वे किया था। इनमें से 15861 लोग बीड़ी पीने वाले मिले थे। इनमें 1301 लोगों के शरीर पर धब्बे मिले थे। 55 मरीज एमडीआर के मिले थे। सर्वे में टीबी के 600 नए मरीज मिले थे। जिले में फिलहाल टीबी के मरीजों की संख्या 1850 है। जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए मरीजों को ढूंढने के बाद उनके उपचार में तेजी लाई जाएगी।

जिले को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास जारी है। इसके लिए ही 100 दिन का विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।ज्यादा से ज्यादा ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। - डॉ. अनूप गोयल, नोडल ऑफिसर, टीबी उन्मूलन अभियान यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed