{"_id":"145-53248","slug":"Yamuna-Nagar-53248-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वकीलों के साथ जज भी सच्ची भावना से दें न्याय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वकीलों के साथ जज भी सच्ची भावना से दें न्याय’
Yamuna Nagar
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके सीकरी ने जगाधरी न्यायिक परिसर में दो अदालतों के विस्तार खंड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी को शीघ्रता से न्याय मिले, इसके लिए हरियाणा में न्यायालयों की संख्या बढ़ाई जा रही है। न्यायालय परिसराें में वकीलों के साथ-साथ पक्षकारों की सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय न्याय का मंदिर होते हैं, इसलिए जज के साथ-साथ वकीलों में भी न्याय की सच्ची भावना होनी चाहिए। समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं उच्च न्यायालय बिल्डिग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति सतीश कुमार मित्तल ने कहा कि उपमंडल बिलासपुर और जगाधरी में दो और अदालतें शीघ्र कार्य करना शुरू कर देंगी, जो जिले के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक जिला होने के कारण यहां औद्योगिक विकास के साथ-साथ विवादों में बढ़ोतरी हो रही हैं। इसलिए यहां अदालतों की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 47 न्यायिक परिसर है, जिसमें 21 जिला और 26 उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसर शामिल हैं। समारोह में जगाधरी बार एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह खरकाली ने मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों का स्वागत किया। मौके पर सतीश कुमार मित्तल, आरके गर्ग, आरके जैन, जितेंद्र चौहान, आरसी गुप्ता, परमजीत सिंह, आरएस मलिक, जीएस संधावालिया, एके सिंह पंवार, जयबीर सिंह, के मकरंद पांडुरंग, रितु गर्ग, मितेश जैन, फलित शर्मा, आरपी सिंह, राकेश सिंह, राजेश शर्मा, आरती सिंह, रेखा, डॉ. सतबीर सिंह सैनी, आरएन कौशिक, देवेंद्र कौशिक, रणबीर सिंह, प्रदीप श्योराण, अभिलाषा कोहली, सुल्तान सिंह, आईके दीवाना, दिग्विजय सिंह खुराना, सुभाष नगला, देवराज राठी, ललित धनखड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
