फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्राली की टक्कर से नहर में गिरा ऑटो

ट्राली की टक्कर से नहर में गिरा ऑटो

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास शुक्रवार सुबह धुंध के कारण ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से सवारियों से भरा ऑटोरिक्शा पश्चिमी यमुना नहर में जा गिरा। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए जिन्हें निजी क्लीनिक में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। बाद में क्रेन से ऑटो को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 5:00 बजे कैंप निवासी ऑटो चालक इंद्रजीत सिंह विश्वकर्मा चौक से चार सवारियां बिठाकर करेड़ा के लिए रवाना हुआ। उस समय काफी धुंध पड़ी थी। हमीदा हेड के पुल के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में जा गिरा। हादसे के बाद ट्राली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान नाहरपुर के कुछ लोग भी शुगर मिल में गन्ने से भरी ट्राली खाली कर आ रहे थे। उन्होंने नहर में रस्सा डालकर सवारियों और चालक को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह धुंध के कारण ऑटो नहर में गिर गया था। क्रेन की सहायता से ऑटो को बाहर निकाल दिया है। हादसे में सवारियों को मामूली चोटें लगी हैं। ऑटो चालक ने कोई शिकायत नहीं की है इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का बहाव कम करवाया
जिस समय ऑटो पश्चिमी नहर में गिरा उस समय नहर में पानी का बहाव तेज था। ऑटो नहर में गिरने पर उसमें सवार लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। कुछ राहगीरों ने नहर से सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद हमीदा हेड पर जाकर घटना की सूचना दी और हेड से पानी का बहाव कम करवाया ताकि ऑटोरिक्शा पानी के तेज बहाव में न बह जाए।
न ग्रिल न ही कोई रोक
हमीदा हेड के पास जहां पर ऑटो नहर में गिरा। वह सड़क के किनारे पर है। ऐसे में यहां पर नहर के किनारे न तो कोई दीवार लगाई गई है न कोई ग्रिल और न ही अन्य किसी प्रकार की रोक। सड़क के पास हमीदा की ओर से आ रहे इस मार्ग पर एक तीव्र मोड़ भी है जिसके कारण कई बार यहां हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि नहर किनारे कोई ग्रिल या रोक लगाई होती तो यह हादसा नहीं होता।

बीस से अधिक हादसे
कैंप निवासी रामगोपाल, पुराना हमीदा निवासी प्रेम चंद, जसबीर सिंह, अश्वनी, बलवंत ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस जगह पर एक साल में लगभग बीस से अधिक हादसे हो चुके हैं। मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण कई बार लोग नहर में गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed