{"_id":"145-45903","slug":"Yamuna-Nagar-45903-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति के आरोप में दस को हिरासत में भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश्यावृत्ति के आरोप में दस को हिरासत में भेजा
Yamuna Nagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। शहर में बुधवार देर शाम गांधी नगर चौकी पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन में वेश्यावृत्ति के आरोप में एक महिला सहित छह लड़कियाें व तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को कोट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गांधी नगर चौकी प्रभारी पिरथी सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि लक्ष्मी गार्डन में एक घर में एक महिला देह व्यापार चला रही है। सूचना मिलते ही देर शाम उन्होंने घर पर छापा मारा। जहां पर पांच लड़कियां व तीन लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने पांच लड़कियों व तीन लड़कों के साथ वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया। इसमें उसकी एक लड़की भी शामिल है। पकड़े गई लड़कियों में दो लड़कियां कोलकाता और तीन लोकल हैं। जिन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।