{"_id":"145-44393","slug":"Yamuna-Nagar-44393-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"39वें दुर्गा पूजन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39वें दुर्गा पूजन का शुभारंभ
Yamuna Nagar
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। पेपर मिल कालोनी स्थित थॉपर स्कूल में दुर्गा पूजन समारोह शनिवार से शुरू हुआ। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजन का यह 39वां आयोजन है। कमेटी के प्रधान शंकर विश्वास, सचिव रूपक चटर्ची और संयुक्त सचिव दीपाल सरकार ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से प्रत्येक शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजन का आयोजन किया जाता है। दीपाल सरकार ने बताया कि आयोजन दुर्गा पूजन नवमी तक चलेगा और दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यमुना नहर में किया जाएगा। दीपाल ने बताया कि शाम 7 बजे मां की आरती की जाती है। रात 10 बजे के बाद मां के दर्शन रोक दिए जाते हैं।
विज्ञापन