फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   9.5 lakh rupees cheated from a girl in the name of sending her to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर युवती से साढ़े नौ लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
9.5 lakh rupees cheated from a girl in the name of sending her to Canada
यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों ने कृष्णा काॅलोनी निवासी शालू शर्मा से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 18 लाख रुपये में सौदा तय किया था। आरोपियों ने नौ लाख रुपये लेकर पहले और बाकी रकम विदेश भेजने के बाद लेना तय किया था। इसके बाद आरोपियों ने शालू से नौ लाख रुपये लेकर उसे फर्जी वीजा थमा दिया। इसका पता चलने पर जब शालू ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी शालू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बीएससी नर्सिंग की हुई है। वह विदेश जाना चाहती थी। फ्रेंडस काॅलोनी निवासी जोनी व मनिंद्र सिंह उर्फ मोनी से उनकी पारिवारिक जान पहचान है। एक शादी में मनिंद्र सिंह ने उसकी जसबीर सिंह से बात कराई। उसने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने विश्वास दिलाने उसके फोन पर कनाडा, न्यूजीलैंड व अन्य देशों के वीजा भी भेजे। वह आरोपी की बातों में आ गई। अपने माता पिता से बात करने के लिए उसने आरोपी को घर पर बुलाया तो आरोपी ने 18 लाख रुपये में कनाडा का वीजा लगवाने की बात कही। आरोपी ने चार पांच लाख रुपये पहले और बाकी रुपये कनाडा जाने के बाद दो वर्ष का वर्क परमिट मिलने के बाद देने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने वीजा व अन्य खर्चाें के नाम पर उनसे अलग-अलग कर उनसे साढ़े नौ लाख रुपये उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए। इस तरह से काफी समय बीत गया। जब भी आरोपी से बात करती तो वह फोन नहीं उठाता था। काफी दबाव बनाने के बाद आरोपी ने उनके पास वीजा भेजा। जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो यह फर्जी वीजा निकला। वीजा फर्जी होने पर उन्होंने आरोपी से बातचीत की और अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने उनके रुपये देने से इंकार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed