फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   9.5 lakh fraud from factory owner

Yamuna Nagar News: फैक्टरी संचालक से 9.5 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
9.5 lakh fraud from factory owner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। साइबर ठगों ने पांसरा स्थित रबड़ रोलर फैक्टरी संचालक अमरजीत से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उसे ई-मेल अपडेट करने की बात कहकर एपीके फाइल भेजी। जिस पर क्लिक करते की फैक्ट्री संचालक का मोबाइल हैक हो गया। 15 मिनट बाद जब फोन ठीक हुआ तो फैक्ट्री संचालक के खाते से चार ट्रांजेक्शन में साढ़े नौ लाख रुपये निकलने के संदेश आए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पांसरा निवासी अमरजीत ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसकी गांव में ही रबड़ की रोलर बनाने की फैक्टरी है। 25 अप्रैल को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई और दूसरी तरफ से एक युवक ने खुद को एचडीएफसी बैंक कर्मी बताया। वह बोला कि बैंक खाते वाली ईमेल को अपडेट करना है, इसलिए आपको एक एपीके फाइल भेजी है। जिस पर क्लिक कर दीजिए।
विज्ञापन

उसने उस पर भरोसा कर एपीके फाइल पर क्लिक किया। क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैंग हो गया। करीब 15 मिनट बाद मोबाइल ठीक हुआ और जो एपीके फाइल आई थी वह भी डिलीट हो गई। इसके बाद वह ईमेल चेक कर ही रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर एक एक कर खाते से रुपये निकलने से चार संदेश आए। जिसमें उसके खाते से पहली बार में सात लाख 50 हजार रुपये कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक लाख रुपये और फिर 50-50 हजार रुपये कटने के दो संदेश थे। वह तुरंत रतनपुरा स्थित बैंक में गया और अपने बैंक खाते ब्लॉक कराए। उसने तुरंत 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत की। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed