फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   922 consumers committed electricity theft, did not pay Rs 127 crore fine

Yamuna Nagar News: 922 उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी की, नहीं भरा 127 करोड़ जुर्माना

Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
922 consumers committed electricity theft, did not pay Rs 127 crore fine
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। घरों के बाहर मीटर होने के बाद भी जिले में बिजली चोरी रुक नहीं पा रही है। वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जिले के 425403 उपभोक्ताओं में से 922 उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी की। इन सभी के खिलाफ बिजली निगम की तरफ से एफआइआर भी कराई गई, वहीं 215.23 करोड़ रुपये जुर्माना भी ठोका गया। इस जुर्माने में 88.14 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी, बावजूद इसके 127 करोड़ रुपये जुर्माना अभी भी बाकी है।
निगम की तरफ से अब तक जो भी बिजली चोरियां पकड़ी गई हैं, उनमें ज्यादातर मीटर से छेड़छाड़ या फिर कुंडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। बिजली निगम ऐसे लोगों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़े हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद बिजली चोरों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। बिजली निगम के अफसरों ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और पकड़े जाने पर उनसे भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 127 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए बिजली निगम के तरफ से बकायदारों को नोटिस भी भेजे गए हैं, लेकिन बकायदारों द्वारा इन्हें अनदेखा करने पर अब बिजली निगम बड़ा एक्शन लेने के मोड में है। उल्लेखनीय है बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी करो पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया हुआ है, यह टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर विभिन्न इलाकों में छापामारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed