फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   75-foot-tall Ravana effigy burns in three minutes

Yamuna Nagar News: तीन मिनट में जला 75 फीट ऊंचा रावण

Wed, 21 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
75-foot-tall Ravana effigy burns in three minutes
मॉडल टाउन में दशहरा पर्व के दौरान खुशी जाहिर करती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। शहर के मॉडल टाउन स्थित दशहरा मैदान में जैसे ही 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आग लगाई गई, आतिशबाजी के बीच वह महज तीन मिनट में धू-धू कर जल उठा। वहीं, 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी दो-दो मिनट में जल गए।
शहर में सात स्थानों सहित जिले में 30 से अधिक जगहों पर रावण दहन किया गया। मॉडल टाउन के दशहरा मैदान में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी की ओर से दशहरा मेला लगाया गया था। शाम होते-होते मैदान में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों को खड़े होने तक की जगह मुश्किल से मिल रही थी।
विज्ञापन

बच्चे, युवा और बुजुर्ग रावण दहन देखने के लिए उत्साहित नजर आए। पुतलों में आग लगते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी की आवाज से गूंज उठा। दशहरा ग्राउंड में आयोजित दहन में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा की ओर से दोपहर में श्रीराम दल और रावण की सेना की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा मॉडल टाउन सहित मुख्य बाजार से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहां श्रीराम दल और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। श्रीराम ने कुंभकर्ण और रावण का वध कर बुराई के अंत का संदेश दिया। इसके बाद तीनों पुतलों का दहन किया गया।
मॉडल टाउन के अलावा शहर के सिटी सेंटर में 70 फीट और सेक्टर-18 के मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। जगाधरी वर्कशॉप में 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर भी दशहरा पर्व पर पुतला दहन के कार्यक्रम हुए। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

बच्चों में दिखा उत्साह, मेले में की खरीदारी
दशहरा को लेकर कार्यक्रम स्थल व दशहरा मैदान के पास खान-पान, सजावटी सामान, खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान सबसे ज्यादा खान-पान और खिलौनों के स्टॉलों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने धनुष-बाण, गदा, तलवार, मुखौटे सहित विभिन्न प्रकार के खिलौनों की खूब खरीदारी की। इसके अलावा जलेबी और मिष्ठान की दुकानों पर भी बहुत ज्यादा भीड़ रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed