फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   6.24 lakh cheated by salesmen who lured them to earn money by completing the target

Yamuna Nagar News: लक्ष्य पूरा कर रुपये कमाने का लालच दे सेल्समैन से ठगे 6.24 लाख

Sat, 13 Apr 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
6.24 lakh cheated by salesmen who lured them to earn money by completing the target
यमुनानगर। बिसलेरी कंपनी के सेल्समैन को लक्ष्य पूरा कर रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने उससे 6.24 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जडौदा निवासी सुभाष ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिसलेरी कंपनी में बतौर सेल्समैन है। 14 मार्च को उसके पास व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। संदेश भेजने वाली ने अपना परिचय आईएचसीएल कंपनी से कंसल्टेंट पार्वती के रूप में दिया। संदेश में उसने उसे पार्ट टाइम जॉब के ऑफर के बारे में बताया। इसके बाद फिर एक अन्य संदेश आया। जिसमें कहा गया कि गूगल मैप पर पांच स्टार रेटिंग देनी होगी। प्रतिदिन यह करने पर दो से दस हजार रुपये तक कमा सकते हो। इसके बाद टास्क मिलेगा। जिसे पूरा करने पर पहले 203 रुपये मिलेंगे। इस तरह से ठग ने उसे बातों में उलझा लिया और उसे अपने साथ टेलीग्राम आईडी पर जोड़ लिया। फिर कंपनी से मीशा नाम की युवती का उसके पास फोन आया। जिसने अकाउंट नंबर लिया। कुछ दिन तक उसके पास रुपये आते रहे। वह टास्क पूरा करता रहा। इसी तरह से उसे अलग-अलग नाम से बनी टेलीग्राम आईडी में जोड़ा गया। बाद में उससे टास्क के नाम पर रुपये जमा कराए जाने लगे। शुरुआत में कमीशन के साथ रुपये वापस मिले। इस तरह से उसने ठगों की बातों में आकर अलग-अलग कर 6.24 लाख रुपये जमा करा दिए। यह रुपये उसकी आईडी पर दिखते रहे, लेकिन जब वह रुपये निकालने का प्रयास करता तो रुपये नहीं निकलते। जिन आईडी व नंबरों पर उसकी बात होती थी। वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed