फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   6.10 lakhs cheated in the name of selling rice cleaning machine

चावल साफ करने की मशीन बेचने के नाम पर ठगे 6.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
6.10 lakhs cheated in the name of selling rice cleaning machine
यमुनानगर। पटियाला के गंदाखेड़ी निवासी एमएस एग्रो फर्म के संचालक ने प्रतापनगर निवासी अनुपम वालिया से चावल साफ करने की मशीन बेचने के नाम पर छह लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। 11 लाख रुपये में आरोपी ने मशीन बेचने का सौदा तय किया था। आधे रुपये मशीन भेजने से पहले और आधे मशीन आने के बाद देने तय हुए थे। लेकिन आरोपी ने मशीन नहीं भेजी। अब रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतापनगर निवासी अनुपम वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2020 में उनका पटियाला के गंदाखेड़ी निवासी प्रदीप कुमार के साथ सोलटेक्स मशीन (चावल साफ करने की मशीन) का 11 लाख रुपये का सौदा हुआ था। नौ अगस्त को उन्होंने आरोपी प्रदीप कुमार की फर्म एमएस एग्रो के खाते में पांच लाख रुपये जमा करवाए थे। इसके अलावा 50 हजार रुपये उसकी पत्नी प्रवीण कुमारी के खाते में और 60 हजार रुपये आरोपी को नकद दिए थे। सौदे के मुताबिक छह लाख रुपये की राशि जमा करने पर आरोपियों को मशीन भेजनी थी। बकाया राशि मशीन आने पर देनी तय हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उन्हें नकली बिल की फोटोकॉपी व्हाटसएप पर भेजी थी और कहा था कि एक दो दिन में मशीन पहुंच जाएगी, लेकिन आज तक मशीन उसके पास नहीं पहुंची। जब भी उन्होंने आरोपी से बातचीत की तो आरोपी एक दो दिन में मशीन भेजने की बात कहते थे। काफी दिन बीतने पर जब मशीन नहीं आई तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। उल्टा दोबारा मशीन या रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed