फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   528 intoxicant capsules recovered from youth

Yamuna Nagar News: युवक से 528 नशीले कैप्सूल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
528 intoxicant capsules recovered from youth
पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने जामा मस्जिद के पास रहने वाले गौरव उर्फ चंचल के पास से 528 नशीले कैप्सूल बरामद करके उसे गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई संदीप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने दोसड़का चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बस अड्डा की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में पॉलीथिन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही यह युवक वहां से भागने लगा तो पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के पंचायती राज एसडीओ रणधीर सिंह की मौजूदगी में गौरव की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पॉलीथिन से 528 कैप्सूल बरामद हुए। दवा नियंत्रक अधिकारी से इन कैप्सूल के नशीले होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गौरव के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed