फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   516 sanitation workers of the municipal corporation will get uniforms

Yamuna Nagar News: नगर निगम के 516 सफाई कर्मियों को मिलेगी वर्दी

Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
516 sanitation workers of the municipal corporation will get uniforms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के सभी 516 सफाई कर्मियों को सर्दी व गर्मी के मौसम में पहनने के लिए दो-दो वर्दी की जोड़ियां दी जाएगी। शनिवार को मेयर सुमन बहमनी ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित नगर निगम के स्टोर में 150 सफाई कर्मचारियों को वर्दी वितरित की।
सुमन बहमनी ने पार्षद मनु सिंगला, पवन प्रताप, सीएसआई अनिल नैन के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों को सर्दी व गर्मी के मौसम में पहनने के लिए दो-दो जोड़ी वर्दियां दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी रोजाना वर्दी पहन कर सफाई कार्य करें। मेयर बहमनी ने कहा कि यह सफाई कर्मचारी लगभग चार साल से वर्दियों की मांग कर रहे थे। समस्या का पता चलने के बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। अब सभी कर्मचारियों को वर्दियां वितरित करने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सफाई कर्मियों को दो वर्दी की जोड़ी सर्दी व दो गर्मी के मौसम में पहनने को दी जा रही है। मेयर बहमनी ने कहा कि शहर को साफ रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है। सफाई कर्मचारियों के सहयोग से ही हमारा शहर पूरे देश की स्वच्छता रैंकिंग में 47 वें रैंक पर आया है। निश्चित रूप से सफाई कर्मियों का कार्य नौकरी के दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ समाज सेवा व देश का कार्य है।

सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि अलग-अलग चरणों में सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दियां वितरित की जाएगी। कर्मचारी केवल निगम ड्यूटी के दौरान ही वर्दी पहने। अपने निजी कार्यों में इसका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed