फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   51 percent attendance recorded in Navodaya Vidyalaya entrance exam

Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 51 फीसदी उपस्थिति

Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
51 percent attendance recorded in Navodaya Vidyalaya entrance exam
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बीईओ केएस संधावा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा ली गई। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति मात्र 51.17 प्रतिशत रही। इसके लिए जिलेभर से 3019 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने मात्र 1545 विद्यार्थी ही पहुंचे। विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने का कारण सर्दी बताई जा रही है। विभाग इसकी समीक्षा करेगा।
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रात: सत्र में सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को समय से आधा घंटा पहले पहुंचना था। परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा केंद्र जगाधरी खंड में बनाए गए थे। यहां कुल तीन केंद्र बनाए गए थे। वहीं, छछरौली में दो और व्यासपुर में दो केंद्र बनाए थे। रादौर, साढौरा व सरस्वतीनगर में एक-एक केंद्र था। एक केंद्र प्रतापनगर में बनाया गया था।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रमाकांत को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहे। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित डीईओ कार्यालय के अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। इस दौरान अपेक्षाकृत विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। सर्दी के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो सकती है। इसके कारणों का पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed