फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   51 new cases of corona found, 125 active patients

कोरोना के मिले 51 नए केस, सक्रिय मरीज हुए 125

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
51 new cases of corona found, 125 active patients
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में कोरोना के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 51 नए पॉजिटिव केस आए। जबकि 47 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 125 हो गई है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 54.91 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय 125 मरीजों में 11 अस्पताल में भर्ती हैं और 114 मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 6,60,021 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6,23,642 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 729 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed