फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50000 rs punishment

7 दिन में शौचायल न बने तो ठेका होगा रद, प्रतिदिन के हिसाब से लगेगा 50 हजार जुर्माना

Thu, 05 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले में ठेकेदार को शौचालय निर्माण कार्य में ढिलाई बरतने पर डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मेला परिसर में 12 नवंबर तक सभी छह शौचालयों का निर्माण न किया गया तो ठेका रद्द होगा। इसके साथ 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। डीसी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को तीन दिन में मेला क्षेत्र तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

      बता दें कि डीसी डॉ. एसएस फुलिया गुरुवार को कपालमोचन में 21 से 25 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले राज्यस्तरी मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डीडीपीओ गगनदीप सिंह, सीटीएम पुजा चांवरिया, एसडीएम गिरीश कुमार, डीएसपी सुभाषचंद, तहसीलदार सुरेश कुमार, यमुनानगर जीएम रोडवेज अश्वनी कुमार डोगरा, सीएमओ राजीव गर्ग, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, जोगेश कुमार, सीडीपीओ रेनु चावला व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व डीसी मेले की तैयारियों के लिए गुरुगोविंद सिंह संग्रहालय में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां तय की। इस दौरान डीसी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर जरूरी सुविधा देने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी और सभी से सुझाव भी लिए। मेले में बस सुविधा, बिजली, पानी, सड़कों की मरम्मत, दुध की सप्लाई, तलाबों की सफाई, करोसीन की सप्लाई, नापतोल, सीसीटीवी कैमरे, रिकवरी वैन, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, इंधन की लकड़ी, अस्थाई टेलीफोन सुविधा, तैराक व किश्तियों के प्रंबंध, मेडिकल व रेडक्रॉस, सूचना प्ररासण केंद्र, पुलिस के नाके, खच्चर मंडी में बिजली-पानी व पशुओं की दवाई की सुविधा बारे संबधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर बिलासपुर एसएचओ जगींद्र सिंह, एक्सईएन बिजली निगम, वन विभाग, जन स्वास्थय विभाग, डीपीआर, डीएफएससी सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
सरोवर में कीचड़ व गंदगी देख डीसी हुए हैरान:
डीसी ने कपालमोचन मेला क्षेत्र का दौरा किया और वह जैसे ही सूरजकुंड घाट पर पहुंचे, तो वहां सरोवर में कीचड़ व गंदगी देखकर हैरान हुए। उन्होंने ठेकेदार को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि अगर शाम तक सरोवरों के आसपास सफाई करवा पानी भरने का कार्य शुरू नहीें किया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed