फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50% seats of graduation are vacant, now you can take admission till 28th

Yamuna Nagar News: स्नातक की 50 फीसदी सीटें रिक्त, अब 28 तक ले सकते हैं दाखिला

Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
50% seats of graduation are vacant, now you can take admission till 28th
राजकीय महाविद्यालय छछरौली। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। इस बार महाविद्यालयों में दाखिला लेने की विद्यार्थियों में उत्साह व रुझान नहीं दिख रहा है। जिले के तमाम राजकीय व एडिड महाविद्यालयों में स्नातक की 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। यही नहीं कई कोर्स तो ऐसे हैं, जिसमें मात्र पांच छह विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिला की तिथि बढ़ा दी है। विभाग ने दाखिला लेने की तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉलेज में ओपन काउंसलिंग से मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा।

जिले के सभी राजकीय व एडिड कॉलेज में इस बार अपेक्षाकृत 50 प्रतिशत ही दाखिले हो पाए हैं और 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। यह हाल केवल राजकीय ही नहीं बल्कि एडिड व निजी कॉलेजों का भी है। निजी काॅलेजों की भी सीटें नहीं भर पाई हैं। यही इतना नहीं कई कॉलेज तो ऐसे हैं, जिसमें मात्र 25 प्रतिशत ही दाखिले हुए हैं। दाखिले कम होने से प्रबंधन भी परेशान हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरा हाल सामान्य कोर्स वाले कॉलेज हैं। वहीं, बीबीए, बीसीए व व्यावसायिक कोर्सिस की सीटें तो भर गई हैं, लेकिन बीए, बीकॉम, बीएससी की अधिकांश सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला तिथि बढ़ाने के बाद कॉलेज विद्यार्थियों को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं। इसके लिए आसपास के स्कूलों से संपर्क कर 12वीं पास विद्यार्थियों की सूची लेकर संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थियों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं व लाभों के बारे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में शहर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सबसे ज्यादा कोर्स व सीटें उपलब्ध हैं। इस कॉलेज में सबसे ज्यादा 23 कोर्स करवाए जाते हैं और सभी में कुल 2065 सीटें हैं। पहले इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए छात्राओं में होड़ रहती थी। परंतु इस बार इस कॉलेज की 500 सीटें बमुश्किल भर पाई हैं और 1500 से ज्यादा सीटें खाली हैं।
शहर के करीब 52 साल पुराने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसी तरह साढौरा के डीएवी कॉलेज में कुल 380 में से मात्र 180 पर दाखिले हुए हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि बीएससी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की सभी 80 सीटें खाली हैं, इसमें एक भी दाखिला नहीं हुआ है। वही, बीए में 160 में से 70 सीटों पर दाखिला हुआ है। बीकॉम और बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 140 में से सिर्फ 30 पर दाखिला हुआ है और 110 सीटें खाली हैं।
राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला में 55 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इस कॉलेज में बीए की 320 में से 135, बीसीएम की 40 में से 35, बीएससी की 40 में से सिर्फ पांच सीटों पर दाखिला हुआ है। वहीं, बीकॉम की 80 में से 40 और बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन की 20 में से 12 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं।
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में 900 सीटों में से 500 बमुश्किल भर पाई हैं। राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर में बीए की 60 में से 26 और बीकॉम की 40 में से 06 सीटों पर दाखिले हुए हैं। इस तरह राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में बीए की 160 में से 85 और बीकॉम की 80 में से 35 सीटें भरी हैं।




जिले के कॉलेज में स्नातक काफी सीटें खाली हैं। राजकीय के साथ एडिड कॉलेज में भी यही हाल है। इस बार विद्यार्थियों में रूझान कम देखने को मिला है। सीटें भरने के लिए 28 अगस्त तक दाखिला तिथि बढ़ा दी गई है। इस दौरान ओपन कॉउंसलिंग से दाखिले दिए जाएंगे। - सुमन बाला, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed