फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   5 thousand reward on two people for smuggling snakes

Yamuna Nagar News: सांपों की तस्करी में दो पर पांच-पांच हजार का इनाम

Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
5 thousand reward on two people for smuggling snakes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंसर की नकली दवाइयों को बेचने व दो मुंह सांप की तस्करी करने के आरोपी में फरार चल रहे कांसापुर निवासी मुर्सलीन उर्फ लाला व उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुंडी निवासी हरप्रीत उर्फ हैरी का पुलिस की अपराध शाखा की तरफ से फोटो जारी किया है। यहां तक दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।
दोनों आरोपी अंडरग्राउंड होने के कारण पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए काफी समय से लगी हुई है। आरोपियों पर अन्य 10 मामले और भी दर्ज हैं। कुरुक्षेत्र कोर्ट में भी वन्य प्राणी विभाग की ओर से आरोपित मुर्सलीन पर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने पिछले साल जून में आदर्श नगर काॅलोनी निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार भाटिया को अपने जाल में फंसा लिया और ज्यादा मुनाफे का सौदा बता कर उनसे 35 लाख रुपये ठग चुके हैं। अशोक भाटिया के मुताबिक पिछले साल जून में तहसील में टाइपिस्ट दर्पण और सहारनपुर के हरप्रीत उर्फ हैरी से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब किसी तरह आरोपियों ने अशोक भाटिया को अपनी बातों में उलझा कर उनका 10 लाख रुपये का चेक मुर्सलीन उर्फ लाला के पास होने की बात कही और अगला सौदा मिलने के बाद चेक वापस कर दने की भरोसा दिया। इस तरह से आरोपियों ने अशोक भाटिया को साथ में व्यापार करने का झांसा देकर 35 लाख रुपये लिए थे।

ऐसे में अभी तक दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जबकि पुलिस दोनों आरोपियों को धर-धर तलाश कर रही है। उधर, आर्थिक अपराध शाखा के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मुर्सलीन उर्फ लाला व हरप्रीत उर्फ हैरी फरार चल रहे हैं। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed