{"_id":"61819ade69b5ed7fc8452ec5","slug":"5-35-614-metric-tonnes-of-paddy-procured-in-13-mandis-yamuna-nagar-news-knl8852906","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: 13 मंडियों में हुई 5,35,614 मीट्रिक टन धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: 13 मंडियों में हुई 5,35,614 मीट्रिक टन धान की खरीद
Wed, 03 Nov 2021 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:17 AM IST
सार
डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सकें।
विज्ञापन
धान की खरीद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
यमुनानगर जिले में धान की खरीद लगातार जारी है। जिले की 13 मंडियों में अब तक कुल 5,35,614 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2,71,181, हैफेड ने 1,19,923 और हरियाणा वेयर कारपोरेशन ने 1,44,510 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन
बिलासपुर अनाज मंडी में 54,835 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 70,761 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 8226 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 76,553 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 6633 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 9180 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 79,883 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 92,559 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 55,787 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 22,959 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 17,141 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 40,241 मीट्रिक टन धान व यमुनानगर अनाज मंडी में 856 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सकें। उन्होंने कहा कि किसान अनाज मंडी में फसल सुखाकर लेकर आए ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हों। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि वे मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन