फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   46 police officers and employees have been transferred

Yamuna Nagar News: पुलिस के 46 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला

Sat, 03 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
46 police officers and employees have been transferred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यमुनानगर की ओर से जारी आदेशों के तहत 46 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
इस सूची में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिस कर्मियों को एक थाने या शाखा से दूसरे थाने अथवा शाखा में स्थानांतरित किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार कई थाना प्रभारियों और अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को शहर जगाधरी से साइबर क्राइम थाना यमुनानगर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कृष्ण कुमार को आईसी पीओ स्टाफ यमुनानगर से थाना फरकपुर में तैनात किया गया है। निरीक्षक राजपाल को थाना रादौर से गांधी नगर भेजा गया, वहीं निरीक्षक जगबीर सिंह को गांधी नगर से समन ब्रांच यमुनानगर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को भी एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। थाना शहर, छप्पर, साढौरा, प्रतापनगर, फरकपुर, रादौर, सदर जगाधरी और सेक्टर-17 हुडा जैसे प्रमुख थानों में स्टाफ की अदला-बदली की गई है। महिला पुलिस कर्मियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें महिला कांस्टेबल और महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही लाइन यमुनानगर से विभिन्न थानों और शाखाओं में भी तैनाती की गई है।

उधर, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इससे थानों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था को और बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। नए सिरे से जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी-कर्मचारी जल्द ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed