फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   421 people presented their issues at the Seva Setu camp.

Yamuna Nagar News: सेवा सेतु शिविर में 421 लोगों ने रखीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
421 people presented their issues at the Seva Setu camp.
चुहड़पुर कलां में आयोजित ​शिविर में लोगों के रिकॉर्ड की जांच करते एसडीएम जसपाल गिल।संवाद - फोटो : 1
प्रतापनगर। ग्राम पंचायत चुहड़पुर कलां में बुधवार को सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में करीब 421 लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्यातिथि छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने की। शिविर में सबसे अधिक लोग आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं और लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन बीडीपीओ कार्यालय प्रताप नगर और ग्राम पंचायत चुहड़पुर कलां के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संजीव कुमार, गीता राम, सरपंच बलिंदर, नंबरदार हरीश, अशोक कुमार, रोहतास सिंह, बीडीपीओ कार्यालय से कार्तिक चौहान, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, विकास कुमार पंचायत ऑफिसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed