फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 players showed their strength

Yamuna Nagar News: 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 29 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
400 players showed their strength
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से पांचवीं खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें 21 स्कूल व कॉलेजों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार रादौर अशोक कुमार ने किया। प्रतियोगिता रोटरी क्लब प्रधान हरजीत सिंह सैनी, सचिव भारत माटिया, रोटरी क्लब प्रधान वूमेंस पूजा माटिया व इनरव्हील क्लब प्रधान लक्ष्मी चोपड़ा के नेतृत्व में करवाई गई। इस दौरान मुख्यातिथि तहसीलदार अशोक कुमार ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने खेल में भारत को तीन बार ऑलपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था।
विज्ञापन

उनके शानदार प्रदर्शन से हॉकी के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में चमका। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारे जिले बच्चे भी उनकी तरह देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के 105 विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. माला शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर, प्रधान पूजा माटिया, प्रधान लक्ष्मी चोपड़ा, नीलम मेहता, पूजा कालड़ा, परमजीत कौर, पुष्पा मक्कड़, रानी सैनी, अंजु नय्यर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में यमन, यशवी सबसे आगे : छठी से आठवीं के लड़कों की 200 मीटर दौड़ में स्वराज पब्लिक स्कूल का यमन प्रथम, इसी स्कूल का प्रथम दूसरे व एमडीवीएम स्कूल हाफिजपुर का सुनीत तीसरे स्थान रहा। नौवीं व दसवीं के लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सरकारी स्कूल रादौर का जतिन प्रथम, इंडियन पब्लिक स्कूल का अवीन दूसरे व इसी स्कूल का अभिषेक तीसरे स्थान रहा। लड़कियों की ओपन 200 मीटर दौड़ में इंडियन पब्लिक स्कूल की यशवी प्रथम, एमएलएन कॉलेज की मन्नत दूसरे व मुकंदलाल स्कूल की सिमरन तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की ओपन 200 मीटर दौड़ में एमएलएन कॉलेज का सौरव प्रथम, एमएलएन स्कूल का समीर दूसरे व मुकंदलाल कॉलेज का उदय प्रताप तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में मनवीर व देवांशी प्रथम : पांचवीं के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में स्वराज पब्लिक स्कूल का मनवीर प्रथम, महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला का रक्षित दूसरे व स्वराज शिशु निकेतन स्कूल का तनिष तीसरे स्थान पर रहा।
छठी से आठवीं के लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मुकंदलाल स्कूल की वंशिक प्रथम, इंडियन पब्लिक स्कूल की अनवी दूसरे व इसी स्कूल की प्रिया तीसरे स्थान पर रही। पांचवीं के लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में न्यू राइजिंग स्टार स्कूल मंडौली की देवांशी प्रथम, स्वराज शिशु निकेतन स्कूल की खुशी दूसरे व इसी स्कूल की रिद्धि तीसरे स्थान पर रही। पांचवीं के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मुकंदलाल स्कूल का दिव्याशु प्रथम, डीएवी स्कूल रादौर का लविश दूसरे व एमडीवीएम स्कूल हाफिजपुर का पारस तीसरे स्थान पर रहा।
400 मीटर दौड़ में खवाहिश व सौरव प्रथम : लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में मुकंदलाल स्कूल की खवाहिश प्रथम, इसी स्कूल की वंशिका दूसरे व आईपीएस स्कूल की ओजस्वी तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर ओपन में मुकंदलाल कॉलेज का सौरव प्रथम, इसी कॉलेज का शिवम दूसरे व मुकंदलाल स्कूल का गौतम तीसरे स्थान पर रहा। नौवी व दसवीं के लड़कों की 400 मीटर दौड़ में सरकारी स्कूल रादौर का शुभम प्रथम, महाराजा अग्रसेेन स्कूल गुमथला का चिरायु दूसरे व सरकारी स्कूल रादौर का फतेह सिंह तीसरे स्थान पर रहा।

नौंवी व दसवीं की लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल की सानिया प्रथम, मुकंदलाल स्कूल की हर्षिता दूसरे व इसी स्कूल की कनिका तीसरे स्थान पर रही। पांचवीं की लड़कियों की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आईपीएस की ध्रुवी प्रथम, महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला की प्रतिक्षा दूसरे व स्वराज पब्लिक स्कूल की वंशिका तीसरे स्थान पर रही। छठी से आठवीं तक की लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में एमएलएन स्कूल की ख्वाहिश प्रथम, स्वराज पब्लिक स्कूल की तृष्टा दूसरे व ब्राइट फ्यूचर अकादमी की महिमा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed