फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4.35 lakhs cheated in the name of getting PR to a young man who went to Canada on study visa

स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक को पीआर दिलवाने के नाम पर ठगे 4.35 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
4.35 lakhs cheated in the name of getting PR to a young man who went to Canada on study visa
यमुनानगर। स्टडी वीजा पर कनाडा में रह रहे गुरु तेग बहादुर नगर निवासी अभिषेक को कनाडा की पीआर दिलवाने के नाम पर दो लोगों ने उसके पिता से 4 लाख 35 हजार 684 रुपये हड़प लिए लेकिन न तो आरोपियों ने युवक का कनाडा का पीआर वीजा लगवाया और न ही उनके रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने अभिषेक के पिता को बाउंसरों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अभिषेक के पिता विशाल शर्मा की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क गुरु तेग बहादुर नगर निवासी विशाल वर्मा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अभिषेक कनाडा में स्टडी वीजा पर गया हुआ था। वह वहां अस्थायी तौर पर रह रहा है। वहां पर उसका लड़का अभिषेक पीआर (परमानेंट रेजीडेंस) की ट्राई में था। इस बात का दिल्ली के सुभाष नगर निवासी ध्रुव को पता चला गया। मार्च 2021 में आरोपी ध्रुव व उसके साथी विक्रमजीत सिंह ने उससे फोन पर बातचीत की। आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा की पीआर दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे का पीआर वीजा दिलाने पर चार लाख 35 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। आरोप है कि उक्त धनराशि हड़प ली। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकाया और बाउंसरों से पिटवाया। फर्कपुर थाना प्रभारी अनिल राणा का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed