फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   37 models of the district included in Inspire scheme

Yamuna Nagar News: जिले के 37 मॉडल इंस्पायर योजना में शामिल

Thu, 06 Mar 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
37 models of the district included in Inspire scheme
अभय सिंह जगाधरी (यमुनानगर)। प्रदेश के 841 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन इंस्पायर मानक योजना के लिए किया गया है। इसमें 37 यमुनानगर के हैं
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को अपने मॉडल बनाने के लिए सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मॉडल तैयार होने के बाद इनमें से राज्यस्तर के लिए मॉडल का चयन किया जाएगा। राज्यस्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। इनमें 60 मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किए जाएंगे और सम्मानित किया जाएगा।

इस बार प्रदेश में 841 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन जिलास्तर के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों की वेरिफिकेशन के बाद उन्हें राशि जारी कर दी जाएगी। इस योजना के लिए प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूल से 22066 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। चयनित विद्यार्थियों में सबसे विद्यार्थी हिसार के हैं। जबकि दूसरे स्थान पर गुरुग्राम और तीसरे पर फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी हैं। हिसार से 81, गुरुग्राम से 77 और फतेहाबाद से 74 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन किया गया है। वहीं, सबसे कम पलवल से 11, झज्जर से 12 और चरखीदादरी से कुल 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किए जाएंगे। वहां से चयनित विद्यार्थियों को जापान भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed