फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   36,874 rupees stolen by breaking the locker

Yamuna Nagar News: लॉकर तोड़कर चुराए 36,874 रुपये

Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
36,874 rupees stolen by breaking the locker
यमुनानगर। मॉडल टाउन में डीएवी डेंटल कॉलेज रोड स्थित फिश एंड मीट स्टोर से लॉकर तोड़कर 36,874 रुपये चोरी कर लिए।। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने स्टोर संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव लंडोरा निवासी रविंद्र कुमार राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मॉडल टाउन में डीएवी डेंटल कॉलेज रोड स्थित फिश एंड मीट स्टोर है। वह 25 अगस्त की सुबह स्टोर पहुंचे तो आधा शटर खुला था। लॉकर टूटा हुआ था और 36,874 रुपये गायब थे। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 25 अगस्त की सुबह करीब चार बजे स्टोर से एक व्यक्ति निकलता नजर आया। चोरी की शिकायत थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन


स्कूल से दो सिलिंडर, खाद्य सामग्री चोरी
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव मलिकपुर बांगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से दो सिलिंडर व खाद्य सामग्री चोरी हो गई। प्रधानाचार्य की शिकायत पर व्यासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में प्रधानाचार्य हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त की रात में स्कूल में मिड-डे मील के किचन से गैस से दो सिलिंडर, एक क्विंटल चावल व अन्य खाद्य सामग्री चोरी हो गई। घटना का अगली सुबह स्कूल पहुंचने पर पता चला। तब शिकायत पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed