फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   33,253 students of class 10th and 12th will appear in 57 centers of the district.

Yamuna Nagar News: जिले के 57 केंद्रों में होगी दसवीं, 12वीं के 33,253 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
33,253 students of class 10th and 12th will appear in 57 centers of the district.
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 और दसवीं की 26 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार जिले के 57 केंद्रों पर दसवीं, 12वीं की परीक्षा करवाई जा रही है और कुल 33,253 विद्यार्थी पेपर देंगे। हरियाणा बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने काफी देरी से केंद्रों की सूचना जारी की है, इससे अधिकारियों का काम बढ़ गया है। चूंकि नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए केंद्रों पर काफी काम करवाने हैं और जिला विभाग के पास समय कम है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को सूची जारी होने के बाद ही अधिकारियों की दौड़ लगनी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा सदन कार्यालय की ओर से सभी खंडों के अधिकारियों को सूची भेज कर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए बोर्ड की नियमावली अनुसार प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। बोर्ड की नियमावली के अनुसार विद्यालय के सड़क व गलियों की ओर खुलने वाली खिड़कियां अस्थायी रूप से बंद करवानी होगी। इसके साथ ऐसे कमरों में रोशनी व हवा का पर्याप्त बंदोबस्त करने होंगे। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में बिजली, पानी, रोशनी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य प्रबंध भी करवाने होंगे। इसके साथ जिला अधिकारी की टीम सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बोर्ड से केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उपमंडल के अनुसार बनाए गए केंद्र
बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिला विभाग की ओर से राजकीय व निजी करीब 100 विद्यालयों की सूची भेजी गई है। इसमें से बोर्ड ने कुल 57 विद्यालयों को केंद्र की सूची में शामिल किया है। यह सभी केंद्र उपमंडल स्तर पर बनाए गए हैं। जिले को तीन सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसमें जगाधरी, व्यासपुर और रादौर सेक्टर बनाए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र व्यासपुर में बनाए गए हैं। इसमें व्यासपुर के साथ साढौरा, प्रतापनगर व छछरौली खंड शामिल किए गए हैं। व्यासपुर में कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, जगाधरी व सरस्वतीनगर खंड शामिल है और इसमें कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रादौर में सबसे कम सात केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
परीक्षा में 33 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
इस बार बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा में करीब 33,253 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार दसवीं के 17,839 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, 12वीं में 15,414 विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपीयर हैं। इसमें राजकीय और निजी दोनों विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं। इस बार राजकीय विद्यालयों की दसवीं से कुल 7,320 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, निजी विद्यालयों के 10,519 विद्यार्थी शामिल होंगे। 12वीं में राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 6,883 और निजी में 8,531 हैं।

--------
वर्जन
बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए केंद्रों में बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलास्तर पर टीम गठित की गई है। समय से सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए जाएंगे।
प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed