फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   33 accused involved in criminal cases arrested

Yamuna Nagar News: आपराधिक मामलों में संलिप्त 33 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
33 accused involved in criminal cases arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला पुलिस ने रविवार को मुख्यालय के निर्देशानुसार आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने देर शाम तक विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विशेष अभियान के तहत सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 43 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 279 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर अलग-अलग मामलों में आरोपियों को काबू किया गया। टीमों ने आबकारी अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे अवैध देशी शराब की 79 बोतल व 43 पव्वे बरामद किए गए। थाना सदर पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 11 बोतल, थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के 43 पव्वे, थाना बिलासपुर की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 12 बोतल, पुलिस चौकी खेडी लक्खा सिंह की टीम ने अवैध देसी शराब की 12 बोतल बरामद की।
विज्ञापन

थाना सढौरा की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 44 बोतल बरामद की। इसी प्रकार पुलिस चौकी बुढ़िया गेट की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 15 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अपराधों में सम्मिलित 21 पीओ व बेल जंपरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed