फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3038 adults of the district took the Ullas exam to become educated.

Yamuna Nagar News: गुलाबगढ़ में आंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
3038 adults of the district took the Ullas exam to become educated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। खंड के गांव गुलाबगढ़ में सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। सरपंच एसोसिएशन प्रतापनगर के प्रधान विजय कुमार मिंटू ने नारियल फोड़कर भवन की नींव रखी और निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
बताया गया कि आंबेडकर भवन का निर्माण गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जा रहा है। इस भवन के निर्माण पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत आएगी। भवन के तैयार होने के बाद गांव के लोगों को विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

विजय कुमार मिंटू ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण बेहद जरूरी है। ऐसे भवन ग्रामीणों को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां लोग एकत्र होकर सामाजिक मेलजोल बढ़ा सकते हैं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर भवन बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, सामाजिक बैठकों, धार्मिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि जल्द ही गांव के लोग इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर अजय कुमार गुर्जर, डॉ. मामचंद, पंचायत सदस्य सुनील, जयपाल, श्यामलाल, गुरमीत कटारिया, सतीश कुमार, डॉ. सुखबीर, मनीष कुमार, कलाराम और जोगिंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed