{"_id":"6a2b12a98ea5ac8670073408","slug":"30-tolas-of-gold-stolen-after-breaking-into-an-empty-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157649-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सूने घर में सेंध लगाकर 30 तोला सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सूने घर में सेंध लगाकर 30 तोला सोना चोरी
Fri, 12 Jun 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांसापुर स्थित भगवती कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये मूल्य के पुश्तैनी सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक लक्की सचदेवा अपने परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए थे।
वीरवार सुबह परिवार के लौटने पर चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित लक्की सचदेवा ने बताया कि वह पांच जून को परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गए थे और मकान बंद था। इस दौरान पड़ोसियों ने घर के मुख्य ताले टूटे देखे और उन्हें फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार तुरंत लौटा।
घर पहुंचकर देखा तो रोशनदान टूटा हुआ था और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोर रोशनदान पर लगी पीवीसी शीट तोड़कर घर में घुसे और फिर अलमारियों, बैड बॉक्स व अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। परिवार के अनुसार बदमाश करीब 30 तोले पुश्तैनी सोने के जेवर और 50 हजार रुपये अपने साथ ले गए। गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।