फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 lakhs extorted from a businessman by trapping him in a honey trap

Haryana: व्यापारी को घर बुलाया... नशा देकर हमबिस्तर हुई महिला, पति ने बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ असली खेल

Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, युमनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, युमनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM IST
सार

हनी ट्रैप मामले में एक व्यापारी ने पुलिस में दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। व्यापारी ने कहा उससे दंपती 30 लाख रुपये हड़प चुकी है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
30 lakhs extorted from a businessman by trapping him in a honey trap
क्राइम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

थाना प्रतापनगर क्षेत्र में हनी ट्रैप का मामला सामने आया। यहां महिला ने पति संग मिलकर व्यापारी को नशीला पदार्थ देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। बाद में व्यापारी को दंपती ने ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपये हड़प लिए। परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में थाना प्रतापनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी कस्बे में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल उपकरणों की दुकान है। दिसंबर 2023 में एक दंपती उनकी दुकान में आई जहां पति ने अपनी पत्नी को नौकरी दिलाने की इच्छा व्यापारी से जताई। 
विज्ञापन


पैसों के लिए किया ब्लैकमेल 

इस सिलसिले में उनकी फोन पर बात होने लगी। व्यापारी ने बताया उसे एक दिन दंपती ने इनवर्टर ठीक कराने के लिए घर बुलाया, वहां उसे चाय पीने को दी। चाय पीते ही वह बेसुध हो गया। इस दौरान महिला ने व्यापारी के साथ संबंध बनाए और महिला के पति ने इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद दंपती व्यापारी को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो लाख रुपये लिए फिर लगातार पैसे ऐंठते रहे। दुकान से बिना पैसे दिए सामान भी उठा कर ले गए। व्यापारी ने आरोप लगाया इस तरह दोनों 30 लाख रुपये हड़प चुके हैं। इससे परेशान होकर दंपती ने पुलिस में शिकायत दी। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया शिकायत के आधार दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Haryana: ईएसआईसी डिस्पेंसरी का सेंट्रल मैनेजर रिश्वत के साथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed