फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   28 teachers from the district will receive training in teaching methods

Yamuna Nagar News: जिले के 28 अध्यापक लेंगे पढ़ाने का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
28 teachers from the district will receive training in teaching methods
जिला ​शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा को किताबों व कक्षा से आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को अनुभव यात्रा कराई जाएगी। यह कार्यक्रम विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से करवाया जा रहा है। यह अनुभव यात्रा केवल पीएमश्री विद्यालयों के लिए करवाई जा रही है।
जिले में कुल 14 पीएमश्री विद्यालय और 28 अध्यापकों को भ्रमण के लिए उत्तराखंड भेजा जाएगा। योजना के तहत उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक, पुरातात्विक, भौगोलिक परिस्थितिकी वाले स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। जिले के 28 शिक्षकों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। जिले के प्रत्येक पीएमश्री विद्यालय से एक महिला व एक पुरुष शिक्षक को इस भ्रमण पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यह भ्रमण चार दिवसीय होगा और दो चरणों में प्रदेश के सभी विद्यालयों को इसमें शामिल किया गया है। पहला चरण में 11 जिलों के विद्यालयों के शिक्षकों को भेजा गया है। वहीं यमुनानगर का नाम दूसरे चरण की सूची में शामिल है। इसके लिए जिला कार्यालय की ओर से शिक्षकों की सूची मुख्यालय भेज दी गई है। मुख्यालय से अनुमति आने के बाद शिक्षकों को इस भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को इस भ्रमण का पढ़ाई में काफी लाभ मिलेगा। शिक्षक किताबी और कक्षाई शिक्षा से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को कुछ नया सीखा सकेंगे। यात्रा के दौरान होने वाला अनुभव वह शिक्षा में प्रयोग कर सकेंगे। विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी अनुभव यात्रा का अध्ययन में काफी लाभ मिलता है।
जब शिक्षक ऐतिहासिक, भौगोलिक संरचनाओं और पर्वतीय तंत्र को करीब से देखकर अनुभव करते हैं तो विषय को और अधिक सरलता से विद्यार्थियों को समझा सकते हैं। इस भ्रमण के लिए परिषद की ओर से मापदंड तय किए हैं। शिक्षक पीएमश्री स्कूल से होना चाहिए। इसमें भूगोल, इतिहास, विज्ञान व पारिस्थितिकी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को ही शामिल किया जाना है।
शिक्षक का अनुशासनात्मक स्तर पर कोई मामला नहीं होना चाहिए और सेवा रिकॉर्ड स्वच्छ होना चाहिए। इसके अलावा चार दिवसीय यात्रा के लिए शिक्षक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होने की शर्त अनिवार्य की गई है। इसी के आधार पर जिले के 28 शिक्षकों के नाम मुख्यालय को भेजे गए हैं।

विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भ्रमण कार्यक्रम चलाया गया है। भ्रमण पर जाने वाले शिक्षकों के नाम की सूची मुख्यालय भेज दी गई है। डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह-समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed