फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   28 Football Players to Showcase Their Talent in Gurugram

Yamuna Nagar News: फुटबॉल खिलाड़ी गुरुग्राम में 28 दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 25 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
28 Football Players to Showcase Their Talent in Gurugram
कोच व अध्यापकों के साथ संत निश्चल सिंह स्कूल की फुटबॉल टीम के सदस्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। 65वां प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 28 मई को गुरुग्राम में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सीबीएसई कलस्टर की ओर से संत निश्चल पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम भी खेल रही है। स्कूल की टीम 27 मई को टूर्नामेंट के लिए गुरुग्राम रवाना होगी।

कोच नरेन थापा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। शिविर के बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी उनके साथ टीम प्रबंधक नेहा शर्मा की रहेगी।
विज्ञापन


स्कूल निदेशक डॉ. लीना खेड़ा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। प्राचार्या ममता कुमार ने बताया कि जिले से एक मात्र उनके स्कूल की टीम इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री-सुब्रोतो कप देश के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल है। यह टूर्नामेंट हर वर्ष करवाया जाता है, इसमें विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विजेता स्कूल टीमें भाग लेती हैं। प्रतियोगिता में कई बार अंतरराष्ट्रीय स्कूल टीमों को भी आमंत्रित किया जाता है।
टूर्नामेंट लीग एवं नॉकआउट प्रारूप में खेला जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने टीम के बेहतर प्रदर्शन व जीत की शुभकामनाएं दी हैं। कोच नरेन थापा ने बताया कि उनकी टीम काफी मजबूत है। इस बार उनकी टीम इसमें क्वालिफाई करके जिले का नाम देश भर में रोशन करेगी।




प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में तन्मय कांबोज, आरव दुआ, एकमवीर बख्शी, अंगदप्रीत बाजवा, आयुष शर्मा, निहाल कुमार, निर्मित वाही, निमित धीमान, दक्ष वर्मा, अर्श गोयल, सामर्थ मिश्रा, विनायक राई, अंशुमन कोतरा, दिव्यम, हर्षवीर और शौर्य अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed