फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   27 Private school could be shut down

जिले के 27 निजी स्कूलों पर लटक सकता है ताला

Thu, 26 Sep 2013 12:36 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 26 Sep 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
27 Private school could be shut down
जिले में चल रहे 27 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलोें पर शिक्षा विभाग की गाज गिरनी तय है। इन स्कूलोें को विभाग की ओर से 20 जुलाई को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आला अधिकारियों से इन स्कूलों को बंद करने के आदेश मिलते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मौलिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने स्कूल एजूकेशन रूल 2003 के तहत 15 जुलाई को जिले के 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया था। जो कि 19 जुलाई को जिला शिक्षा विभाग कार्यालय को मिला।
विज्ञापन


 इसके बाद 20 जुलाई को बीईओ के माध्यम से यह नोटिस सभी स्कूलों को भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस में स्कूल संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल संचालक ने नोटिस से संबंधित जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 15 दिनों के अंदर जवाब न देने वाले स्कूल पर एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं, उसमें छछरौली ब्लाक के नौ, जगाधरी ब्लॉक के 12, रादौर ब्लाक के चार तथा साढौरा ब्लॉक के दो स्कूल शामिल हैं।
कोर्ट के आदेश पर हो रही है कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मनोज कुमार जसवाल ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर की है। जिसमें विभाग की अनुमति या  मान्यता के बिना चलाए जा रहे विद्यालयों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। जो स्कूल ऐसा कर रहे हैं, वे हरियाणा शिक्षा नियमावली 2003 तथा संशोधित 2007 व 2008 की उल्लंघन कर रहे हैं। उपरोक्त नियमावली में स्पष्ट है कि प्रदेश में कोई भी विद्यालय निदेशक के पूर्व अनुमोदन और अनुज्ञा के बिना कार्य, स्थापित या कक्षाएं चालू नहीं कर सकता।


पच्चीस हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार-

अगर शिक्षा विभाग गैर मान्यता प्राप्त 27 स्कूलों को बंद कर देता है, तो 25 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लट जाएगी। इस साल का आधा सत्र बीत चुका है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कहां दाखिला मिलेगा, इसके बारे में विभाग के अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

 दूसरा, अगर कहीं पर अगर विद्यार्थियों का दाखिला हो जाता है, तो ऐसे में उन्हें फीस वापस मिलेगी या नहीं। इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इन स्कूलों को मिला है नोटिस

छछरौली ब्लॉक के स्कूल-
1    सुच विद्या मंदिर, चुहड़पुर कलां
2    न्यू सनराइज विद्या मंदिर, खदरी
3 महासरस्वती विद्या मंदिर दमोपुरा
4 भारत भारती विद्या मंदिर जयरामपुर खालसा
5 दुर्गा विद्या मंदिर, गुलाबगढ़
6    पैरा माउंट इंटरनेशनल स्कूल, जयधरी
7    मां रेनूका विद्या मंदिर, मुजाफतकलां
8    एसडी हाई स्कूल, शेरपुर
9    संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल

जगाधरी ब्लॉक के स्कूल
10  महाराजा अग्रसेन हाई स्कूल, नाहरपुर
11    बाल विद्या निकेतन, नाहरपुर
12    नेशनल पब्लिक स्कूल, नाहरपुर
13    निर्मल गोल्डन पब्लिक स्कूल, पुराना हमीदा
14    आस्था विद्या मंदिर, गुलाब नगर
15     महिला समिति रेलवे कॉलोनी स्कूल
16    देसवाल पब्लिक स्कूल, चनेटी
17    ज्ञानदीप हाई स्कूल, दामला
18     कनडूला विद्या मंदिर, रटौली
19    न्यू लाइट एकेडमी
20     शिवानंद प्रवीन हाई स्कूल, कैंप
21     आरके हाई स्कूल, जम्मू कॉलोनी

रादौर ब्लॉक के स्कूल
22     कृष्ण मिडल स्कूल, जठलाना
23     मोनिका बाल विद्या मंदिर, रादौर
24    गीता विद्या मंदिर, रादौर
25     आदर्श पब्लिक स्कूल, बुबका
साढौरा ब्लॉक के स्कूल
26     जैन पब्लिक स्कूल, साढौरा
27     शिवा पब्लिक स्कूल, रसूलपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed