फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   26.47 lakh will be spent on streets in Jain Colony.

Yamuna Nagar News: जैन कॉलोनी में 26.47 लाख से बनेंगी गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
26.47 lakh will be spent on streets in Jain Colony.
शहर की जैन कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व अन
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर छह की जैन कॉलोनी में करीब 26 लाख 47 हजार रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के विकास कार्य कराए जाएंगे। बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग और वार्ड पार्षद अंकित गोयल की उपस्थिति में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुमन बहमनी ने बताया कि जैन कॉलोनी में लंबे समय से गलियों की खराब स्थिति और पानी निकासी की समस्या के लिए क्षेत्रवासी परेशान थे। लोगों की मांग पर नगर निगम की ओर से क्षेत्र में गलियों के निर्माण और अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने की योजना तैयार की गई है। कॉलोनी में दिनेश कुमार के घर से राधिका आहूजा के घर तक व पंकज मित्तल के घर से राकेश के घर तक गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी एनपी-2 अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवा रहा है, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें। बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई पाइप लाइन डालने से क्षेत्र में पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक दूर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर शहर के विकास को गति दे रहे हैं। हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। वार्ड पार्षद अंकित गोयल ने कहा कि जैन कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से यह प्रमुख मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस दौरान दर्पण गर्ग, ईश्वर दयाल गोयल, सन्नी गुलाटी, संजय धीमान, लोकेश बंसल, राजेंद्र सिक्का, संजय बंसल, सुनीता गर्ग, नेहा गर्ग, सुषमा त्यागी और श्वेता आदि मौजूद रहे।

शहर की जैन कॉलोनी में विकास कार्यों का  शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व अन

शहर की जैन कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व अन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed