फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   250 teachers honored for outstanding services

Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 250 शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
250 teachers honored for outstanding services
साढौरा में ​शिक्षकों को सम्मानित करते डीपीसी केएस संधावा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 250 अध्यापकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर धर्म सिंह राठी के नेतृत्व में किया गया। इसमें जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, यमुनानगर केएस संधावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संधावा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रिंसिपल अमित वंसल, प्रिंसिपल रजनीश गुप्ता, प्रिंसिपल शिवचरण और प्रिंसिपल गुरदीप लाठी को विशेष रूप से प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह की खास बात यह रही कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अध्यापकों, अधिकारियों और शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अख्तर अली, राम मतन गिरिवाल और जगदीश सिंह शामिल रहे। इसके अलावा जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय से रवि गोशन और नितिन पवार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधावा ने कहा कि शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। शिक्षकों का सम्मान उनके लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में शिक्षक की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। विद्यार्थी इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से पहले ही काफी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

बीईओ धर्म सिंह राठी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान उनके समर्पित कार्य का सम्मान है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी लगन और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed