फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   24.67 lakhs were cheated on the pretext of sending them to America

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगे 24.67 लाख

Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
24.67 lakhs were cheated on the pretext of sending them to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 24.67 लाख रुपये ठग लिए। अमेरिका के स्थान पर उसे मलेशिया और वियतनाम में घुमाते रहे। बाद में परिजनों ने उसे बडी़ मुश्किल से अपने खर्च पर वापस बुलाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सढौरा थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि झगूड़ी जयकुमार को वह बिरादरी के तौर पर काफी समय से जानता है। मार्च 2024 में उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया। इसकी एवज में उसने 42 लाख का खर्चा बताया। जयकुमार की बातों पर भरोसा करके उसे पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंपने के अलावा 3.50 लाख नकद दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में कुछ रकम नकद व कुछ अपने खातों में ट्रांसफर करवाते हुए अशोक से 24.67 लाख ले लिए। इसके बाद उसे वाया ग्वाटेमाला से अमेरिका भेजने का झांसा देकर मलेशिया भेज दिया। लेकिन, मलेशिया पहुंचने के बाद उसे वियतनाम भेज दिया। इसी दौरान जून 2024 में उसके वियतनाम के वीजा की अवधि खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अशोक के भाई बंगाली राम ने अपने खर्चे पर अशोक को वापस घर लाने का प्रबंध किया। इसके बाद आरोपियों से पैसे वापस लेने के लिए हुई पंचायतों के बावजूद आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। वहीं पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर झगूड़ी गांव के जयकुमार, जिला कुरुक्षेत्र के कलसा गांव वासी विशाल पंडित व जिला कैथल के थेबरेड़ा गांव वासी गुरबचन के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed