{"_id":"676b48a9e8f2df499106f947","slug":"2442-students-appeared-for-the-basic-exam-at-eight-centres-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130398-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ केंद्रों पर 2442 ने दी बुनियाद परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ केंद्रों पर 2442 ने दी बुनियाद परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बुनियाद योजना के प्रथम चरण की मंगलवार को जिलेभर में परीक्षा करवाई गई। जिसमें 20 फीसदी विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल आठ केंद्र बनाए गए। परीक्षा के लिए सभी खंडों में एक-एक केंद्र बनाया गया था।
जगाधरी व छछरौली में दो-दो केंद्र बनाए गए। इस दौरान सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति 2442 रही। जबकि योजना का लाभ लेने के लिए जिलेभर से 3041 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिले के सभी केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा करवाई गई।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्वों में उड़नदस्ता टीमें बनाई गई थी। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को केवल पानी की बोतल साथ लेकर जाने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ कर्णवीर सिंह राठी के नेतृत्व में करवाई गई। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर करीब 100 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को जारी किया जाएगा। पहला चरण उतीर्ण करने वाले विद्यार्थी 28 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा देंगे।
परीक्षा के लिए बनाए यह केंद्र: बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जगाधरी में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रादौर, साढौरा, सरस्वतीनगर में भी राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाए गए। सभी केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने निरीक्षण किया।
बुनियाद योजना के लिए जिले से कुल 3041 ने आवेदन किया था, जिसमें ने कुल 2442 ने परीक्षा दी। जगाधरी खंड में कुल 906 विद्यार्थियों के दो केंद्र बनाए गए। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में कुल 349 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में 386 ने परीक्षा दी।
यहां कुल 735 ने परीक्षा दी और 171 अनुपस्थित रहे। जबकि छछरौली में कुल 757 विद्यार्थियों के दो केंद्र बनाए गए थे। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 254 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 297 ने परीक्षा दी।
जबकि 206 विद्यार्थी परीक्षा के लिए नहीं पहुंचे। बिलासपुर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 369 में से कुल 289 ने परीक्षा दी और 80 अनुपस्थित रहे। साढौरा में 205 विद्यार्थियों का केंद्र बना और 198 ने परीक्षा दी। रादौर केंद्र में 411 में से 354 ने परीक्षा दी। सरस्वतीनगर केंद्र में 393 में से 315 ने परीक्षा दी।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद