फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   23 stone crushers do not meet the standards, Pollution Control Board issues notice

Yamuna Nagar News: 23 स्टोन क्रशर मानकों पर खरे नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए नोटिस

Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
23 stone crushers do not meet the standards, Pollution Control Board issues notice
स्टोन क्रेशर का निरीक्षण करने पहुंचे एनजीटी के अ​धिकारी। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। जिले में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले स्टोन क्रशरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एसडीएम छछरौली और वन मंडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने एनजीटी में लंबित मामले सुखदीप सिंह बनाम हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत 24 स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 23 स्टोन क्रशर नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि इन सभी 23 स्टोन क्रशर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। यदि एनजीटी के मानकों की अनदेखी की गई तो भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed