फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   21 person found corona positive

कोरोना के 21 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
21 person found corona positive
एक महिला की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। शव को लेने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। शुक्रवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 37 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 4649 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 4283 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जयधर निवासी 47 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को ईएसआई अस्पताल से हार्ट केयर सेंटर में रेफर किया गया। जहां पर महिला की शाम चार बजे के करीब मौत हो गई। मृतका की बहन का आरोप है कि महिला का जब तक इलाज चल रहा था। तो उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना नहीं दी थी। मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव बताया गया। महिला की बहन ने बताया कि उसकी बहन को बीपी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। समाचार लिखे जाने तक सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह व रामपुरा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश परिजनों को समझा रहे थे। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिवार को पूरी बात से अवगत करवा दिया गया है। उनके स्तर पर कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन

1884 रिपोर्ट है लंबित
सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 279 एक्टिव केस है। जिसमें से 140 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इसमें से 52 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। शुक्रवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 630 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 88,090 सैंपल लिए गए है। जिसमें से 81,611 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1884 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed