फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   21 and a half thousand cheated in the name of installing a distributor in the company

कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर लगवाने के नाम पर साढ़े 21 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
21 and a half thousand cheated in the name of installing a distributor in the company
यमुनानगर। आईटीसी कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर लगवाने के नाम पर अज्ञात ने सेक्टर-17 निवासी विक्रम सैनी से साढ़े 21 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने जब और रुपये मांगे तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 निवासी विक्रम सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को उसने कोलकाता की आईटीसी कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में यमुनानगर जिले में डिस्ट्रीब्यूटर रखे जाने की बात कही गई थी। आवेदन के दौरान 21500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी गई, जो उसने ऑनलाइन जमा करवा दी। इस दौरान उसने कंपनी की साइट पर दिए मोबाइल नंबरों पर बातचीत की। 14 मार्च की सुबह उन्हें मेले के माध्यम से कंपनी द्वारा एक लाख 30 हजार 200 रुपये मांगे गए। इस पर उन्हें ठगी का शक हुआ। उसने कंपनी के एरिया एग्जीक्यूटिव से बात की। तब उसने इसे फ्रॉड बताया। खुद के साथ ठगी होने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed