फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 years imprisonment in molestation case

59 साल के व्यक्ति को 20 साल की कैद: पोती समान किशोरी से की थी घिनौनी हरकत, यमुनानगर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Thu, 24 Jul 2025 07:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 07:46 PM IST
सार

12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में दोषी को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। 59 साल के शख्स ने किशोरी से पशु बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
20 years imprisonment in molestation case
दुष्कर्म के प्रयास मामले में दोषी को 20 साल की सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार 59 साल के चंदगी राम को कोर्ट ने 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज रंजना अग्रवाल की अदालत ने यह सजा सुनाई है।

विज्ञापन


साल 2024 का था मामला 

थाना साढौरा क्षेत्र के गांव के रहने वाली एक महिला ने 29 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 12 वर्षीय लड़की घर से बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। जब बेटी की तलाश करते हुए वह खेल स्टेडियम की दीवार के नजदीक आरोपी चंदगी राम के पशु बाड़े के पास पहुंचे। वहां पर बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह पशु बाड़े में पहुंची। गेट अंदर से  बंद था। जब उसने शोर मचाया तो चंदगी राम दरवाजा खोलकर भाग गया। 
विज्ञापन


जब उसने अंदर देखा तो उसकी बेटी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बेटी ने उसे बताया कि चंदगी राम उसको जबरदस्ती पकड़ कर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंटिफिक जांच के आधार पर सुनाई सजा 

इस मामले की जांच एएसआई शर्मिला ने की। जांच अधिकारी ने केस में तथ्य एकत्रित किए और साइंटिफिक जांच की गई। अदालत में दमदार पैरवी की गई। गवाही, एकत्रित तथ्य और साइंटिफिक जांच के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: Fatehabad: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के दोषी को 5 वर्ष कैद की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed