{"_id":"23f383fed045a94845344242e192978d","slug":"2-lakh-stolen-from-two-cars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कार से डेढ़ लाख तो दूसरी से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कार से डेढ़ लाख तो दूसरी से उड़ाए 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेल लीक होने की बात कहकर अज्ञात आरोपियों ने दो कारों से दो लाख की नकदी व अन्य दस्तावेज उड़ा लिए। एक वारदात बुधवार दोपहर में हुई, तो दूसरी देर शाम में हुई। दोनों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक ही तरीका अपनाया और फरार हो गए।
तेल निकल रहा है या नहीं, यह जांच करने कार से उतरे चालकों को इसका पता नहीं चला। बाद में उन्होंने पैसों व अन्य दस्तावेजों से भरे बैग को गायब पाया और इस बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
रामपुरा चौकी से एएसआई भूप सिंह ने बताया कि जगाधरी निवासी राजीव अग्रवाल की कालाआंब में मेटल फैक्टरी है। बुधवार को वह अपने ड्राइवर के साथ सिविल अस्पताल के पास गए थे। वहां पर अग्रवाल गाड़ी से उतरकर दुकान पर सामान लेने चले गए और ड्राइवर कार में ही बैठा रहा। ड्राइवर नीरज ने बताया कि गाड़ी के पास एक युवक आया और उसने गाड़ी से तेल निकलने की बात कही।
विज्ञापन
उसने गाड़ी से नीचे उतरकर चेक किया तो ऐसा कुछ न मिला। जैसे ही वह बोनट बंद कर गाड़ी में बैठा तो उसने देखा बैक सीट पर रुपये से भरा बैग नहीं था। अग्रवाल ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये और कुछ अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ठीक इसी प्रकार आरोपियों ने शहर के ईएसआई अस्पताल के समीप इनोवा गाड़ी से पैसों से भरा बैग, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज उड़ाए लिए। बैग में 50 हजार रुपये की नकदी रखी थी। पुलिस ने हुडा सेक्टर-15 निवासी संजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर शुरू कर दी। इसमें जांच कर रहे एचसी जसमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।