Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   19.11 crore works hanging in tender, monsoon will stop further

Yamuna Nagar News: टेंडर में लटके 19.11 करोड़ के काम, आगे मानसून लगाएगा विराम

Tue, 25 Apr 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Apr 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
19.11 crore works hanging in tender, monsoon will stop further
यमुनानगर। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पब्लिक हेल्थ के 19.11 करोड़ रुपये में होने वाले काम टेंडर प्रक्रिया में लटक गए हैं। इनमें से कई के दूसरी तो कई कामों के तीसरी-चौथी बार टेंडर रिकॉल करने पड़े हैं। इसकी वजह किसी टेंडर में एक भी बिड न आना या एजेंसियों के दस्तावेजों में कमी रही। इस तरह डेढ़ से तीन माह में टेंडर सिरे न चढ़ने से तीनों विभागों के 19.11 करोड़ के काम नहीं लग पाए, वहीं इन पर दो माह बाद मानसून भी विराम लगाने का काम करेगा।
विज्ञापन

चूंकि अधिकांश कामों की समय अवधि एक माह से अधिक हैं। यानी इनके दोबारा लगे टेंडर की प्रक्रिया इस बार पूरी भी होती है, तब भी मानसून से पहले यह काम पूरे होने मुमकिन नहीं हैं। बता दें कि जिन कामों के टेंडर रिकॉल किए गए हैं, जिनमें पीडब्ल्यूडी के 7.43 करोड़, पब्लिक हेल्थ के 3.70 करोड़ व नगर निगम के सबसे अधिक 7.98 करोड़ रुपये के काम हैं। कई काम ऐसे हैं, जिनके तीन माह से बार बार टेंडर रिकॉल किए, पर उनमें या तो ठेकेदार नहीं मिले या उनके दस्तावेजों में कमी रही। ये देख अफसर बार-बार टेंडर करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के लटके कार्य
- 27 पार्कों में 97.18 लाख रुपये में प्लेस्टेशन, स्विंग, स्लाइड, क्लिंबिंग बार, मल्टी प्लेस्टेशन, सी-साव लगाने का काम। अवधि - एक माह 25 दिन।
- वार्ड-11 के तेजली गांव में 50 लाख रुपये में शौचालयों सहित कम्युनिटी हाल (बैकवर्ड धर्मशाला) का निर्माण। अवधि - आठ माह।
- वार्ड-13 के कम्युनिटी सेंटर, शहीद रॉकी पार्क व लाडो पार्क में 1.12 लाख रुपये में आयरन गार्ड लगाने का काम। अवधि - चार माह।
- वार्ड-22 के मायापुरी में 46.18 लाख रुपये में गोल्डनपुरी के कम्युनिटी सेंटर से मिनेरवा स्कूल तक पाइप लाइन बिछाने व गली का निर्माण। अवधि - 10 माह।
- वार्ड-11 के आंबेडकर पार्क में 4.89 लाख रुपये में हाई मास्ट लाइट लगाने का काम। अवधि - एक माह 25 दिन।
- वार्ड- आठ में 46.61 लाख रुपये में चौहान ड्राई क्लीनर से वेयर हाउस गोदाम वाया डीएवी पब्लिक स्कूल तक नाले को ऊपर उठाने व ढकने का काम। अवधि- आठ माह।
- वार्ड- नौ में 48.99 लाख रुपये में हैप्पी मेडिकल हाल से आजाद नगर गली नंबर-14 वाया आनंद के घर (सिटी सेंटर रोड) तक आरसीसी बॉक्स टाइप नाले व रोड चौड़ीकरण का काम। अवधि - 10 माह।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड-आठ में रवि अस्पताल के पास 45.80 लाख रुपये में पार्क विकसित करने का काम। अवधि- 6 माह 20 दिन।
- वार्ड-12 की शम्भू कॉलोनी में 40.70 लाख रुपये में विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण। अवधि- 10 माह।
- वार्ड-नौ में 37.59 लाख रुपये में रॉयल जिम से ओबरॉय चौक वाया आर्य समाज आश्रम व एचपी गैस एजेंसी तक। अवधि- 8 माह।
- वार्ड-22 की मोती बाग कॉलोनी में 86.93 लाख रुपये में स्टॉर्म वाटर ड्रेन (एनपी-2 पाइप) बिछाने व पेवर ब्लॉक की सड़कों का निर्माण। अवधि- 10 माह।
- वार्ड-16 में 48.85 लाख रुपये में चांदपुर में वाइन शॉप से रेलवे अंडरपास तक सीवर लाइन व सड़क व ऑटो मार्केट की पार्किंग का निर्माण। अवधि - 8 माह।
- वार्ड- छह की आजाद नगर गली नंबर-6 में 18.07 लाख रुपये में एनपी-2 पाइप बिछाने सहित आईपीबी सड़क का निर्माण। अवधि- आठ माह 10 दिन।
- वार्ड-12 के बाडीमाजरा में 37.26 लाख रुपये में हरिजन धर्मशाला का निर्माण। अविध - सात माह।
- वार्ड- आठ में गुलाटी अस्पताल के पास 8.50 लाख रुपये में काया कल्प आयुर्वेदिक से गायत्री मंदिर तक सड़क व ड्रेन निर्माण। अवधि - सात माह।
- वार्ड-11 के तेजली में 1.71 करोड़ रुपये में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण। अवधि- 17 माह।
- वार्ड-14 में 20.58 लाख रुपये में विभिन्न स्थानों पर मरम्मत के काम। अवधि- छह माह 20 दिन।
-----------
पब्लिक हेल्थ का लटका कार्य
-शिवनगर, शिवाजी पार्क व आजाद नगर में 3.70 करोड़ रुपये में 1250 मीटर सीवर लाइन डालने का काम। अवधि - छह माह।
लोक निर्माण विभाग का लटका कार्य
पीडब्ल्यूडी- स्टेट हाईवे (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) पर 7.43 करोड़ रुपये में विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों तक 2.18 किमी. हिस्से में तारकोल के बजाय सीसी रोड का निर्माण। अवधि - नौ माह।


पार्षद बोले- मानसून के बाद लगें काम , वरना धनराशि होगी बर्बाद
इनेलो से वार्ड-7 के पार्षद रामआसरा भारद्वाज व वार्ड-8 से विनोद मरवाह ने कहा कि अफसर टेंडर रिकॉल कर इतिश्री कर रहे हैं, पर उनके बारे पार्षदों को अवगत नहीं करवा रहे। ऐसा किया जाता तो पार्षद प्रचार प्रसार करते और टेंडर में अधिक ठेकेदारों से बिड आती। अब मानसून आने को दो माह शेष हैं और अधिकांश कामों की अवधि एक माह से अधिक है। इसलिए अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मानसून के बाद ही काम लगाए जाएं अन्यथा बारिश में निर्माण कार्यों पर लगी धनराशि बर्बादी की आशंका है।

वर्जन
टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। जरूरी काम मानसून से पहले पूरे कराने का प्रयास रहेगा। मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed