फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   176 newly infected including two nursing students and eight students, one woman dead

दो नर्सिंग छात्राओं व आठ विद्यार्थियों सहित 176 नए संक्रमित, एक महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
176 newly infected including two nursing students and eight students, one woman dead
यमुनानगर। जिले में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले पांच दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा रही है। इतना ही नहीं 150 से अधिक कोरोना केस मिल रहे हैं। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित एक महिला मरीज की मौत हो गई जबकि 176 नए केस सामने आए।
विज्ञापन

जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दस दिन में करीब 20 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं नर्सिंग कॉलेज की दो छात्राओं और तकनीकी संस्थान के आठ विद्यार्थियों सहित 176 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट और गंभीर को कोविड अस्पताल में रखा गया है। मरीजों की मौत और नए मामले सामने आने के साथ ही रिवकरी रेट भी गिरता जा रहा है। जहां पहले रिकवरी रेट 97 प्रतिशत था, वह घटकर 89.30 प्रतिशत रह गया है। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती 41 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कई दिन के इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार को कोविड गाइडलाइन के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

यहां पर मिले संक्रमित
-शनिवार को 176 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र, आठ विद्यार्थी नाचरौन, गांव चंदा खेड़ी, राधा कृष्ण कॉलोनी, रामनगर, छोटी लाइन, सेक्टर-17 से दो बुजुर्ग, गांव कांजनू, गांव रठाली, जम्मू कॉलोनी, गुज्जर कॉलोनी, सरोजनी कॉलोनी, मॉडल टाउन, गांव सलेमपुर खादर, फर्कपुर, आत्मापुरी पुराना हमीदा, जम्मू कॉलोनी कैंप, बुडिया, गांव बहादरपुर, शास्त्री कॉलोनी, रूपनगर कॉलोनी, गांव रूलाखेडी, गांव बड़ा दमोपुरा, विजय नगर कॉलोनी, जवाहर नगर, गांव शादीपुर, चंदाखेडी, बिलासपुर, सत्संग भवन बिलासपुर, खेड़ा मोहल्ला बिलासपुर, गोगा माडी बिलासपुर, गांव बकाना, गांव मंसूरपुर, गांव अलाहर, गांव उन्हेडी, रादौर, गांव कलेसरा, गांव बकाना, भाटिया नगर, आईटीआई, गांव करहेडा खुर्द, मॉडल टाउन, वीनानगर, गांव ऊंचा चंदना, गांधी नगर, गांधीधाम, गांव शहजादवाला, शिवपुरी बी, गांव घोडोपिपली, सेक्टर-17, इंद्रा कॉलोनी, हरबंसपुरा, गुरु नानकपुरा, सेक्टर-15, न्यू छछरौली, नरेंद्र नगर, छछरौली रोड, कैनाल रेस्ट हाउस रोड, तिलक नगर, सेक्टर-18, रेलवे कॉलोनी, लक्ष्मी गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी, योगेश नगर, विश्वकर्मा मोहल्ला, गांव ईशरपुर, पुराना हमीदा, रेलवे कॉलोनी, गांधीधाम, सावनपुरी, सरोजनी कॉलोनी, आजाद नगर, गांव मैहलावाली, जोगिंद्र नगर, गांव हरियाबांस, शुगर मिल कॉलोनी, तिलकनगर, मॉडल कॉलोनी, प्रेम नगर, इस्लाम नगर, रामनगर, कालिंदी कॉलोनी, यमुना गली, गांव नागल, लक्ष्मी नगर, पिरथीपुर फर्कपुर, भारत कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, आदर्श नगर, नजदीक गाबा अस्पताल, योगेश नगर, धर्मपुरा कॉलोनी, चिट्टा मंदिर, विश्वकर्मा कॉलोनी, सेक्टर-15, लाजपत नगर, नजदीक मटका चौक, गांव चगनौली, प्रलाहदपुरी, वीना नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, शिव नगर, गांव तेजली, सरोजनी कॉलोनी, थाना छप्पर रोड, पटेल नगर, शिवदयालपुरी, शिवपुरी बी, गांव पिंजौरा, गांव तलाकौर, हरबंसपुरा, न्यू आबादी कॉलोनी, शंकर नगर, विष्णु नगर, छोटी लाइन, न्यू मार्केट से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 716 सक्रिय केस
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 176 केस मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9861 हो गई। जिनमें से 8806 ठीक हो चुके हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। वहीं शनिवार को 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कुल 716 सक्रिय कोरोना के मरीज हैं, जिसमें से 121 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक कुल 252695 नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 239609 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2173 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed