फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   171 buses are ready for free travel of sisters

Yamuna Nagar News: बहनों के मुफ्त सफर के लिए 171 बसें तैयार

Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
171 buses are ready for free travel of sisters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर गत वर्षों की तरह बहनों को हरियाणा रोडवेज विभाग से बसों में रविवार और सोमवार मुफ्त सफर की सौगात मिली है। महिलाओं के साथ 15 साल के किशोर-किशोरी के लिए भी यह सुविधा है। बहनों को मुफ्त सफर कराने के लिए डिपो की 171 बसें तैयार हैं। वहीं चालकों-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
डवेज अफसरों ने गत वर्षों में पर्व पर बसों में रही भीड़ मुताबिक बसों का रूट प्लान तैयार किया है। योजना के तहत किसी रूट पर भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यमुनानगर डिपो के जीएम संजय रावल ने बताया कि रक्षाबंधन पर रविवार व सोमवार बहनों का हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर रहेगा।
विज्ञापन

इस सुविधा का लाभ महिलाओं को मिले और इस बीच उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए यमुनानगर डिपो की सभी 171 बसों के संचालन के लिए रूट प्लान तैयार है। साथ ही चालकों परिचालकों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। जिससे डिपो सभी बसों को दो दिन ऑन रूट रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो की बसों का संचालन जिले के ग्रामीण रूटों सहित हरियाणा के सिरसा, हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, शाहाबाद, नारायणगढ़ रूटों पर है। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, मनाली, शिमला, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून व राजस्थान में श्री खाटू श्याम, पंजाब में अमृतसर के लिए डिपो की बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed